महाराजगंज, सितम्बर 28 -- सोहगीबरवा (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के पास सोमवार देर शाम को नाव पलटने से चार लोग घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने इन सभी को पानी से निकालकर बिहार के नौरंगिया में इलाज के लिए पहुंचाया। सोहगीबरवा, शिकारपुर और भोतहा में आई बाढ़ के दौरान बिहार के नौरंगिया निवासी राजन अपनी नाव लेकर शिकारपुर आया था। नाव पर तीन अन्य लोगों को बैठाकर वह नौरंगिया वापस जा रहा था। इस बीच खुटहवां टोला के पास नाव पलट गई। इससे इसने सवार चारों लोग पानी में डूबने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और लेखपालों की टीम ने इन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला और इलाज के लिए नौरंगिया, बिहार पहुंचाया। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक व अधिकारी, पीड़ितों का जाना हाल नाव में सवा...