भागलपुर, मई 27 -- नाव पर जलकर की रखवाली कर रहे वृद्ध आंधी में उड़े, गई जान नवगछिया, निज संवाददाता। सोमवार की देर रात अचानक आफत बनकर आई आंधी में खरी क थाना क्षेत्र के छोटी अठगामा छठ घाट के समीप नाव पर गंगा नदी में जलकर की रखवाली कर रहे एक वृद्ध उड़ गए एवं नाव भी उड़कर वृद्ध पर गिर गया। जिसके कारण गंभीर चोट लगने एवं पानी में नाव से दबे रहने के कारण वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल ने घटना की जानकारी खरीक सीओ एवं पुलिस को दी। जिसके बाद खरीक थाना के दारोगा सौरभ कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सब्जी बेचकर नाव से लौट रहा युवक गंगा नदी में गिरा, मौत जहां स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बहत्तरा निवासी छठ्ठु सहनी (59), पिता अक्कल स...