वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नाव पर इफ्तार पार्टी प्रकरण में वादी भाजयुमो महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। वह श्रीधामकला अपार्टमेंट (गुलाबबाग) में रहते हैं। उन्होंने सिगरा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भाजयुमो नेता ने तहरीर में बताया कि उन्होंने नाव पर इफ्तार पार्टी प्रकरण में 16 मार्च को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार भद्दी बातें पोस्ट की जा रही हैं। उन्हें जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। उनके परिजनों में दहशत है। बता दें कि उनकी तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने गंगा में मांसाहार के अवशेष फेंकने वाले मदनपुरा के 14 लोगों को जेल भेजा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...