बांदा, मई 26 -- बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नाव चोरी कर उसे नदी में डुबाने के मामले में केस दर्ज किया है। गौड़ी बाबा निवासी विनोद कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने सितंबर 2025 में करीब एक लाख रुपये खर्च कर दो नावें बनवाई थीं। इन नावों के जरिए वह केन नदी के राजघाट क्षेत्र में लोगों को नदी पार कराकर परिवार का भरण पोषण करता था। बीते नौ नवंबर 2025 की रात करीब 12 बजे पहड़िया डेरा निवासी बहादुर और राजेश उसकी दोनों नावें बिना अनुमति के खोलकर ले गए और उन्हें नदी में डुबो दिया ताकि किसी को जानकारी न हो सके। यह भी पढ़ें- चेक हड़पकर मारपीट का आरोप, केस दर्ज बाद में यही नाव उसकी पहड़िया डेरा घाट के पास मिलीं। उसने कई बार कोतवाली नगर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक...