बगहा, मार्च 16 -- बगहा शहर के करीब आधा दर्जन वार्ड में के किसानों के लिए आज भी नाव सहारा बना हुआ है। प्रतिदिन बगहा शहर के कैलाश नगर, नारायणपुर घाट एवं दीनदयाल नगर घाट, गोड़ियापट्टी से हजारों की संख्या में किसान नाव पर सवार होकर गंडक पर दियारा क्षेत्र में खेती-बाड़ी के लिए आते जाते हैं। किसानों की खेती दियारा पार होने के कारण प्रतिदिन आने-जाने की उनकी मजबूरी है। ऐसे में आवागमन का साधन नहीं होने के कारण किसान नाव के सहारे ही गंडक पार दियारा के क्षेत्र में जाते हैं। नाव की सवारी करना किसानों के लिए जोखिम भरा होता है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को बरसात के दिनों में होती है। गंडक नदी की तेज धार में अब तक दो दर्जन से अधिक नौका दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है। बावजूद इसके प्रतिदिन बगहा शहर से हजारों ...