पटना, मई 3 -- जबलपुर के डैम में हादसे के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पटना में नावों पर ओवरलोडिंग करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नावों के निबंधन और ओवरलोडिंग को लेकर डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि नावों के परिचालन के लिए तय मानकों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। ऐसे करनेवालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें। डीएम कहा कि जन सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ओवरलोडिंग या अवैध परिचालन करने वालों के विरूद्ध सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को नावों के निबंधन की शर्तों यथा केयरिंग कैपेसिटी, सेफ्टी उपकरणों एवं सामानों की व्यवस्था आदि का उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई करने ...