वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट में रविवार रात नाविक नीरज केवट की हत्या में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी तेलियानाला निवासी रवींद्र केवट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने नाविक नीरज के सिर पर ईंट से वार किया था। अब तक पांच आरोपी दबोचे जा चुके हैं। चार आरोपियों को सोमवार को ही पकड़ लिया गया था। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नीरज की हत्या के मामले में 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट पर हुई मारपीट के दौरान नाविक नीरज की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी रवींद्र केवट को तेलियानाला घाट से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- नाविक हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...