नाविकों ने गंगा में डूब रहे गोरखपुर के दो श्रद्धालुओं को बचाया
मिर्जापुर, जून 17 -- विन्ध्याचल(मिर्जापुर)। क्षेत्र के पक्का घाट पर बुधवार की सुबह दस बजे के करीब स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब रहे दो श्रद्धालुओं को नाविकों ने बचा लिया। दोनों गोरखपुर के निवासी है। वहीं गंगा घाट पर एसडीआरएफ की भी ड्यूटी लगायी गयी है। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही है।
घटना का विवरण मां विंध्यवसिनी दरबार में बुधवार को मुंडन और जनेऊ का शुभ लग्न होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ मंगलवार की रात से ही जुट गयी है। पक्का घाट पर सुबह दस बजे के करीब गोरखपुर से अपने परिवार के साथ दर्शन पूजन के लिए पहुंचे दो लोग गंगा स्नान करने लगे। इसी बीच आशीष मिश्रा और अनमोल पांडेय गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाने लगे। इसी बीच घाट पर मौंजूद नाविक चनिका निषाद व अर्जुन ने अपनी नाव लेकर मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.