वाराणसी, फरवरी 15 -- पड़ाव (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय क्षेत्र के कटेसर गांव के सामने शनिवार को गंगा किनारे रेती पर घोड़े-ऊंट की सवारी कराने वालों की वाराणसी के नाविकों से विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। आधा दर्जन नाविक घायल हो गए। घटना के बाद नाव समाज के अध्यक्ष प्रमोद साहनी धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही चंदौली और वाराणसी की पुलिस सक्रिय हो गई। 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की बात पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटेसर गंगा रेती पर आसपास गांव के युवक घोड़ा-ऊंट पर सैलानियों को बैठाकर घुमाते हैं। वाराणसी घूमने आने वाले सैलानी दशाश्वमेध घाट से नाव से नौका विहार कर इस पार आते हैं। वेलेंटाइन डे पर घुड़सवारी कराने वालों की संख्या अधिक थी। बताया जा रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.