पलामू, अप्रैल 1 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने ईंट लदे छह ट्रैक्टर जब्त किए। सभी ट्रैक्टरों के चालक नाबालिग हैं जिन्हें पुलिस सुरक्षा में ले लिया गया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हादसों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच के दौरान पकड़े गए सभी ट्रैक्टर नाबालिग चला रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ ईंट-भट्ठा मालिक कम लागत के लालच में नाबालिगों से ट्रैक्टर चलवाते हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...