धनबाद, मार्च 1 -- धनबाद। श्री रामकुंज नावाडीह स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में क्वींस ग्रुप की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भजन कीर्तन और फगुआ गीत गाकर किया गया। इसके बाद सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीतू चौहान, मीरा देवी, सीमा शर्मा, मालती, रूपा, सरिता, रिंकी, डॉली सहित अन्य का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...