कोडरमा, जनवरी 31 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नावाडीह रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की रात एक मकान में भीषण आग लगने की घटना में भारी नुकसान हुआ। इस अगलगी की घटना में मकान में रखा लगभग दो सौ लुझा पुआल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, वहीं मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची है। बताया जाता है कि उक्त मकान गुरहा निवासी अमेरिका यादव का है। अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें काफी तेज होने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। गृहस्वामी अमेरिका यादव ने बताया कि इस अगलगी की घटना में उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग ल...