कोडरमा, जून 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत नावाडीह में रविवार को साहू समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजू साव ने की, जबकि संचालन कौशल गुप्ता ने किया। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत बनाने तथा उसके विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के पुनर्गठन का भी निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से छक्कु साव को अध्यक्ष चुना गया। वहीं गणेश साव को उपाध्यक्ष, खेलो साव को सचिव, महेंद्र साव को उप सचिव, सदानंद प्रसाद गुप्ता को कोषाध्यक्ष, राजू साव को उप कोषाध्यक्ष तथा ओम प्रकाश साव को अंकेक्षक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुरेश साव, डोमन साव, राजेश साव, संजय रंजन, सिताबी साव, विनोद साव एवं पिंटू साव का चयन किया गया। यह भी पढ़ें- तेली साहू समाज की बैठक आज बैठक में मिथलेश साव, लेखों साव, उमेश साव, संजय साव स...