गया, अप्रैल 11 -- प्रखंड के मध्य विद्यालय नावाडीह में शनिवार को बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से कराया गया। जिसमें अतुल कुमार प्रधानमंत्री, लकी राज उप प्रधानमंत्री, प्रीता कुमारी शिक्षा मंत्री, प्रिंस कुमार संस्कृति एवं खेल मंत्री, प्रियदर्शन कुमार जल एवं कृषि मंत्री, अंशिका राज को पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री बनाया गया। नोडल शिक्षिका संचित सिंह ने गांधी टोपी और मंत्री पद की नेम पट्टी प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार के द्वारा निर्वाचित सभी बाल संसद के सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बाल संसद के सदस्यों के कार्य उत्तरदायित्व को विस्तार से चर्चा कर उन्हें जानकारी दी गई। साथ ही, 20 सदस्यीय मीना मंच का गठन नोडल शिक्षिका श्वेता कुमारी की देखरेख में कि...