बोकारो, मई 13 -- बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी पंचायत अन्तर्गत मोदी टोला गांव में मंगलवार को कुआं मे स्नान करने पहुंची प्रभु मुंडा की पत्नी पुनम कुमारी (25 वर्ष) का गांव के ही एक सनकी ग्रामीण मितन महतो के पुत्र पिन्टु महतो (30 वर्ष) ने चाकू से गर्दन रेत दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। घटना पर विरोध जताने पर आरोपी ने अपनी मां चेतना देवी (55 वर्ष) को भी पत्थर से मार कर घायल कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही नावाडीह थाना की पुलिस पहुंची। शव को चास में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में होली से था तनाव, एसआईटी करेगी जांच वहीं आरोपी की गिरफ्तार की समाचार लिखे जाने तक छापामारी जारी थी। बताया जाता है कि मृतका का चचेरा देवर राहुल कुमार की बुधव...