नावाडीह दोहरे हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद
बोकारो, मई 25 -- नावाडीह थाना क्षेत्र के पारसबनी में वर्ष 2019 में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दीपक वर्णवाल की अदालत ने सोमवार को दोषी गोविंद महतो और बैजनाथ महतो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सरकार की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने बताया कि घटना 22 मई 2019 की है। आम के पेड़ को लेकर चल रहे पुराने विवाद में आरोपियों ने महेंद्र महतो और सुकरी देवी पर लाठी-डंडे, ईंट और पत्थर से हमला कर दिया था। घटना के दिन महेंद्र महतो निर्माणाधीन मकान में पानी पटाकर अपने पुराने घर लौट रहे थे। घर के बाहर मीना देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठी थीं। इसी दौरान आरोपियों ने महेंद्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे बबलू औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.