बोकारो, मई 1 -- नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित चारों दिशा से घने जंगलों से घिरे पोखरिया पंचायत के मोचरो गांव में आस्था रखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बैशाख पूर्णिमा के दिन भक्त एवं महिलाएं उपवास कर रात्रि में शिव मंदिर में पूजा करेंगे। यह भी पढ़ें- वैदिक मंत्रोच्चार व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 21 कुंडीय रुद्र महायज्ञपूजा की परंपरा शुक्रवार की मध्य रात्रि में दहकते अंगारों में खेलते हुए सुबह में अपने शरीर के कई हिस्सों में लोहे की कील लगाकर 30-35 फीट ऊंची लकड़ी के खंभे पर से झूला झूलेंगे। वहीं रात भर महिलाएं कलश लेकर पति व पुत्र का लंबी उम्र की कामना करेंगी। मेला समिति के अध्यक्ष रति भोक्ता व पूर्व मुखिया पति घनश्याम गंझू ने बताया कि 1866 से यहां मेला की शुरूआत की गई थी।भगवान भोलेनाथ की कृपा उस समय मोचरो गांव में वंश एवं जन...