बोकारो, अप्रैल 20 -- नावाडीह। कृषक पाठशाला, नावाडीह परिसर में रविवार को किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से निर्यातोन्मुखी क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार), नाबार्ड एवं झारखंड सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया। इसमें किसान उत्पादक संगठनों प्रगतिशील किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एपीईडीए कोलकाता के प्रतिनिधि सोयब अली खान, कृषि विशेषज्ञ जी मुस्तफा एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। सोयब अली खान ने कहा कि किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए गुणवत्ता, पैकेजिंग एवं निर्यात मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है। आश्वस्त कि...