बोकारो, फरवरी 27 -- बेरमो अनुमंडल अंतर्गत नावाडीह अंचल। यहां अंचल कार्यालय में कर्मचारी की घोर कमी के कारण संबंधित कार्यों के निष्पादन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अंचल के सात हल्का में 24 पंचायत आते हैं परंतु अंचल कार्यालय में मात्र एक कर्मचारी स्थापित है। ऐसे में अंचल कार्यों को लेकर काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी छात्र-छात्राओं को हो रही है। 28 फरवरी तक कॉलेजों में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है और आय व जाति आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनाने से छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी छात्रवृत्ति नहीं भर पाएंगे। प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण छात्र-छात्राओं ने सूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रवृत्ति के लिए समय बढ़ाने की अपील की है । अंचल कार्यालय में एक कर्मचारी रहने के कारण 24 पंचाय...