बेगुसराय, मार्च 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर मंगलवार को एपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नावकोठी में एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत छात्राओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. दिनेश, प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश झा एवं डॉ कुमार अमित ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गणेश झा ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सखी सहायता डेस्क के माध्यम से बच्चियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जरूरी जागरूकता संबंधी जानकारी दी जा रही है। डॉ. दिनेश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन शरीर में ऑक्सीजन पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.