बेगुसराय, जून 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , नावकोठी में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- सुरक्षित मातृत्व अभियान: 70 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांचस्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम जांच के दौरान 24 महिलाएं एनीमिया से पीड़ित पाई गईं, जबकि एक महिला हेपेटाइटिस-बी तथा एक महिला एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। सभी प्रभावित महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय निगरानी में रहने की सलाह दी गई। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन सहित अ...