बेगुसराय, अप्रैल 13 -- नावकोठी। नावकोठी पुलिस ने अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए दो नशेड़ियों सहित एक एलबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ियों में पहसारा निवासी बालेश्वर सिंह का पुत्र मंजेश कुमार तथा हसनपुर बागर निवासी दीपक महतो का पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं। वहीं एलबीडब्ल्यू वारंटी के रूप में पहसारा निवासी कन्हैया सिंह का पुत्र सत्यम कुमार को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान दोनों नशेड़ियों को क्रमशः पहसारा चौक एवं हसनपुर बागर में उत्पात मचाते हुए हिरासत में लिया गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- लखीसराय : तेतरहाट पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी अल...