बेगुसराय, जनवरी 22 -- नावकोठी, निज संवाददाता। विकास युवा क्रिकेट क्लब गौरीपुर नावकोठी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को जिला मुखिया संघ के महासचिव सह नावकोठी मुखिया राष्ट्रपति कुमार उर्फ़ बिड्डू सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। टूर्नामेंट का पहला लीग मैच गौरीपुर और हसनपुर बागर के बीच खेला गया। गौरीपुर के कप्तान पंकज कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हसनपुर बागर की टीम 13वें ओवर में 89 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हसनपुर बागर की ओर से शमीम ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। गौरीपुर की ओर से गेंदबाजी में पंकज कुमार ने 1 विकेट, रजनीश ने 1 विकेट, प्रियांशु ने 2 विकेट, मनीष ने 2 विकेट तथा अमित ने शानदार प्...