बेगुसराय, मार्च 26 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में बहुप्रतीक्षित प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन एवं आवास निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने स्थल निरीक्षण किया। अवकाश का दिन होने के बावजूद डीएम सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं एवं तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया। डीएम ने लगभग दो घंटे तक स्थल पर रुककर भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन एवं लेआउट का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 32 करोड़ रुपये की प्राक्कलित लागत से बनने वाले इस भवन का कार्य अविलंब प्रारंभ कराया जाए। इसके लिए कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर एसडीओ सन्नी कुमार सौरव, बीडीओ राहुल रंजन, बीएओ रौशन कुमार, बीसीओ अनिल कुमार चौधर...