बेगुसराय, अप्रैल 15 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी थाना परिसर से मंगलवार की रात एक संदिग्ध युवक के फरार होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। बताया जाता है कि युवक ने थाना के कंप्यूटर कक्ष की रौशनदानी तोड़ दी और फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं और फरार युवक की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को पहसारा-बगरस पथ स्थित चकमुजफ्फर तीन बटिया मोड़ पर उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, मंझौल शाखा की कर्मी निधि कुमारी से बदमाशों ने देसी कट्टा के बल पर करीब 93 हजार रुपये लूट लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस इलाके में सघन छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पीरनगर स्थित एक पेट्रोल पंप से अशोक महतो के पुत्र बब्बू को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान उसका चचेरा भाई संजीव ...