बेगुसराय, नवम्बर 16 -- नावकोठी, निज संवाददाता। कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड (पैक्स) में खरीफ धान का क्रय निर्धारित तिथि से प्रारंभ हो गया है। प्रखंड सहकारिता अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि पहसारा पश्चिमी पैक्स ने प्रथम दिन एक किसान राम जानकी देवी से 15 क्विंटल धान‌ की खरीद कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक इसके माध्यम से धान‌ का क्रय निर्धारित मूल्य पर किया जाना है। इसमें रैयत एवं गैररैयत किसानों से धान क्रय किया जाना है। धान बेचने के इच्छुक किसानों को विभागीय पोर्टल पर निबंधन‌ कराना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...