बेगुसराय, जुलाई 7 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में मंगलवार से त्रैमासिक परीक्षा शुरू हो गई। इस परीक्षा में प्रखंड के कुल 47 विद्यालयों के 15,011 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा 13 जुलाई तक चलेगी। प्रखंड के नौ संकुलों के अंतर्गत आयोजित इस परीक्षा में वर्गवार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। जानकारी के अनुसार प्रथम वर्ग के 1,197, द्वितीय वर्ग के 1,580, तृतीय वर्ग के 1,736, चतुर्थ वर्ग के 1,875, पंचम वर्ग के 2,012, षष्ठ वर्ग के 1,926, सप्तम वर्ग के 2,205 तथा अष्टम वर्ग के 2,480 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विद्यालयों में परीक्षा को लेकर सुबह से ही बच्चों में उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्रारंभिक स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षा शुरू निर्धारित समय ...