बेगुसराय, अप्रैल 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत गुरुवार को पीएचसी नावकोठी में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान कुल 54 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक जांच की गई ताकि गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य संबंधी संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान की जा सके। जांच के क्रम में एक गर्भवती महिला एनीमिया से पीड़ित पाई गई जिसे आवश्यक दवा उपलब्ध कराते हुए पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई। चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु कुमार ने बताया कि गर्भावस्था के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.