बेगुसराय, जुलाई 12 -- नावकोठी,निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, नावकोठी अध्ययन केन्द्र अकहा ररिऔना के उद्घाटन समारोह का आयोजन 15 जुलाई 2026 बुधवार को किया जाएगा। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। महाविद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी नामांकित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार के द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सभी छात्र-छात्राओं को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक महाविद्यालय परिसर में उपस्थित रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व सूचना या उचित कारण के अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। यह भी पढ़ें- चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए द्वितीय मेधा सूची जारी महाविद्यालय प्रशासन ने विद...