बेगुसराय, फरवरी 28 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड में जदयू की नई कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जारी सूची के अनुसार कार्यकारिणी सदस्यों में देवनन्दन महतो, अरविन्द कुमार, गोपाल महतो, यशवंत कुमार, कौशल कुमार सिंह, हरिनन्दन कुमार, अरविन्द पासवान, धर्मवीर कुमार, मनोज महतो, माला कुमारी, अर्चना कुमारी, अशोक राय, भुवनेश्वर कुमार एवं सुधीर कुमार सहित अन्य को शामिल किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को सशक्त बनाने में सभी की सक्रिय भूमिका अपेक्षित है। उन्होंने विश्...