बेगुसराय, फरवरी 15 -- नावकोठी। पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाकर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि समसा निवासी स्व. चंद्रभूषण महतो के पुत्र देवराज कुमार तथा शेखपुरा निवासी सागर सहनी के पुत्र चंद्र किशोर सहनी को गिरफ्तार किया गया है। देवराज कुमार गढ़पुरा थाना कांड संख्या 58/18 में मारपीट, चोरी एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत नामजद था और लंबे समय से फरार चल रहा था। वहीं, चंद्र किशोर सहनी नावकोठी थाना कांड संख्या 27/08 में नामजद अभियुक्त था। उसके घर पर इश्तेहार चिपकाए जाने के बावजूद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। इस कार्रवाई में एसआई विपिन कुमार ओझा, रंजीत कुमार तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.