कटिहार, अप्रैल 4 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 30 के राधा कृष्ण रोड पर नाला पर ढ़क्कन नहीं लगाए जाने के कारण नाला खुला पड़ा है। यहां नाले की चौड़ाई भी कम है। नाला से सड़क सटा हुआ है। नाला खुला होने के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस वार्ड में अमला टोला, न्यू मार्केट, जागेश्वर नगर आदि मोहल्ले आते हैं। वार्ड में बनाए गए अधिकांश नालों पर ढ़क्कन लगा हुआ है। स्थानीय निवासी मुन्ना श्रीवास्तव, तारक दा, शंकर राय, लालटू, बागची बनर्जी, मेजर जमाल, दिलीप सिंह आदि ने कहा कि खुले नाले पर ढ़क्कन लगाने की मांग कई बार की गई है। अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। नाला बिना ढ़क्कन का होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। खासकर रात के समय आवागमन में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। वार्ड 30 के पार्षद नितेश कुमार सिंह न...