शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की मासिक बैठक की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को कई निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत संचालित एमआरएफ सेंटरों पर निस्तारित किए जा रहे कूड़े-कचरे की जानकारी दी। डीएम ने समस्त नगर निकायों को नालों पर स्क्रीन अथवा जाल लगवाने और अपशिष्ट जल के शोधन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर सीमा में बढ़ते वायु और औद्योगिक प्रदूषण की जांच के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बरेली को निर्देशित किया गया। बैठक में प्लास्टिक वेस्ट, ई-वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट और सीएंडडी वेस्ट के प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। आगामी वृहद वृक्षारोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को पौधरोपण के लिए...