शामली, जून 6 -- कांधला। नगर पालिका परिषद द्वारा मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर के प्रमुख नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पालिका प्रशासन ने नालों पर स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर के मुख्य बाजार, दिल्ली बस स्टैंड रोड तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर स्थित पालिका के नालों पर कब्जा करने वाले दर्जनों व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर में बरसात के चलते नाले चौक हो जाने के बाद जल भराव की भयंकर स्थिति बन जाती है। जो नगर के लोगों के लिए भारी समस्या का कारण बनती है। यह भी पढ़ें- जलजमाव की समस्या दूर करने को चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान इस वर्ष मानसून सत्र से पहले ही पालिका प्रशासन ने जल भराव की समस्या से निपटने के लिए बैठक कर विशेष खाकर तैयार किय...