सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर। नगर पंचायत महोली के द्वारा शुक्रवार को कस्बे के विकास नगर मोहल्ले में नाला सफाई का कार्य हुआ है। बीते कई दिनों से कस्बा क्षेत्र के कुछ नाले में गंदगी की वजह से पानी नहीं निकल पा रहा था। नाले चोक होने के कारण आने वाली बदबू से लोग बेहाल हो गए थे। जिसको देखते हुए नगर पंचायत महोली के द्वारा मशीनों की सहायता से नालों की सफाई करवाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...