भदोही, अप्रैल 26 -- भदोही, संवाददाता। शहर के चोक नालों की सफाई को जेसीबी खरीदा गया था। नगर पालिका प्रशासन द्वारा उससे अन्य कार्य भी किए जाते हैं। लेकिन जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। ईओ धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि शहर के चोक नालों की सफाई में दिक्कतें होती थीं। ऐसे में जेसीबी खरीदने का प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में रखा गया था। जिसके बाद उसे गत वर्ष खरीदने का काम किया गया था। उससे चोक नालों की सफाई कराने का काम इससे किया जाएगा। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को भी कराने में इससे मदद मिलेगी। साल भर से ज्यादा का समय व्यतीत हो गया। मोहल्लों एवं मेन रोड पर नालों की स्थितियां बहतर हैं। पालिका द्वारा लाखों रुपये से खरीदा गया जेसीबी किसी काम का नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...