उरई, जून 22 -- पड़री। संवाददाता कोंच के ग्राम पड़री में इस बार की बरसात ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आने वाली है।दरअसल गांव में मुख्य सड़क किनारे स्थित तालाब दुर्दशा का शिकार है। काफी समय से सफाई न होने से नाला चोक है। सुध न लिए जाने के कारण इस मानसून में दर्जनों घरों में घुटनों तक पानी भरने का खतरा मंडरा रहा है।तालाब के पानी की निकासी न होने और जलभराव की इस गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब के पानी की निकासी के लिए एक सरकारी नाला बना हुआ था, लेकिन उस नाले के ऊपर ही अवैध रूप से शौचालय का निर्माण करा दिया गया। इस शौचालय में कोई गड्ढा भी नहीं बनवाया गया, जिसके कारण शौचालय की पूरी गंदगी सीधे नाले में ही गिरती है। पिछले करीब दस वर्षों से इस नाले की सफाई नहीं की गई है, जिससे नाला पूरी तरह चोक हो चुक...