बिजनौर, जून 24 -- नगर पालिका में नालों की सफाई के नाम पर जमकर खेल हुआ है। नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपए तो खर्च किए गए, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। नागरिकों में इकड़ा नाले की तलछट सफाई न होने को लेकर नाराजगी बनी है। नागरिकों का आरोप है कि इकड़ा नाले की सफाई न होने से बरसात में घरों में पानी घुसने का खतरा बना है। करीब तीन किमी लंबे नाले की सफाई करना नगर पालिका के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कई स्थानों पर जेसीबी को लेकर पहुंचना टेढ़ी खीर है。

नालों की सफाई के दावे नगर पालिका नगर के नालों की तलछट सफाई के दावे कर रही है। जबकि नगरवासी पालिका के दावों को खोखला बता रहे हैं।

नागरिकों की नाराजगी नगरवासी देवेंद्र सिंह, घनश्याम सैनी, हरपाल सैनी आदि का कहना है कि नगर में नालों की सफाई के नाम पर धन की बंदर बांट की गई है। कई स्थानों पर ना...