कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर दक्षिण। नौबस्ता थानाक्षेत्र में विराटनगर में शुक्रवार देर शाम सीओडी नाले से लगभग ढाई मीटर लंबा अजगर निकलने से अफरा-तफरी मच गई। दहशतजदा लोगों ने तत्काल सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर उसे साथ ले गई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विराटनगर चौकी प्रभारी सुशील कसाना ने बताया कि गुप्ता भोजनालय के पास अजगर निकाला था। वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ ले गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.