वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 16 -- LPG Crisis: एलपीजी सिलेंडर की रेट महंगे और किल्लत को लेकर यूपी के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में जब एनएसयूआई के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना चाहा तो पुलिस वालों ने एक्शन लेते हुए उनका सामान जब्त कर लिया। दरअसल, रसोई गैस की किल्लत को लेकर एनएसयूआई ने रविवार को काशी विद्यापीठ मार्ग पर नाले पर टेबल, गैस चूल्हा रखकर नाले से पाइप जोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने सारा सामान जब्त करते हुए दो को पकड़ा। यातायात बाधित करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में छह नामजद समेत अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया। पकड़े गए छात्रनेताओं का चालान कर दिया। एनएसयूआई की ओर से काशी विद्यापीठ के गेट नंबर एक के पास नाले की गैस से चूल्हा जलाने की कोशिश के तौर पर विरोध किया जाना था। इस पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.