लखनऊ, जनवरी 6 -- हिन्दुस्तान का असर पहले चरण में चौक में 950 मीटर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू 200 किमी लंबी लाइनों को चिन्हित कर बदले जाने की तैयारी प्रमुख संवाददाता पुराने लखनऊ में वर्षों से सीवर लाइन और नालों के बीच से गुजर रही पेयजल पाइपलाइनों को बदलने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को जलकल विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पहले दिन लगभग 950 मीटर लंबी पानी की लाइन को बदले जाने का कार्य प्रारंभ कराया गया है। पुराने लखनऊ क्षेत्र में लगभग 200 किलोमीटर पेयजल लाइन ऐसी है, जो या तो नालों के भीतर से या फिर सीवर लाइनों के बेहद करीब से गुजर रही है। दशकों पहले डाली गई इन लाइनों के समय कोई स्पष्ट मानक नहीं थे, जिस कारण आज ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी थीं। अब जलकल विभाग ने इन सभी लाइनों को चिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.