रामपुर, मार्च 7 -- उत्तराखंड बार्डर स्थित अलायन्स साउथ एवेन्यु कालोनी के बाशिंदों ने नाले से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। उनका आरोप है कि जल निकासी के लिए बचे एकमात्र सरकारी नाले पर कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर लिया है। गांव भरतपुर की इस कालोनी में निवास करने वाले लोगों का आरोप है कि कागजों में दर्ज नाला अब धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रहा है। उत्तराखंड की ओर से आने वाला गंदा पानी और बरसात का बहाव उचित निकासी न होने के कारण पूरी कालोनी में भरा हुआ है। वर्तमान में गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा है, जिससे उठने वाली दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। कालोनी वासियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन बिना किसी स्थलीय निरीक्षण के समस्या का झूठा निस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.