नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत
हरदोई, जून 27 -- हरपालपुर, संवाददाता। पलिया तिराहे से मलौथा मार्ग पर लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नागरिकों और व्यापारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने नाले से अतिक्रमण हटाने और उसकी सफाई का अभियान शुरू कर दिया है। विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने 25 जून को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र राणा को नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में शनिवार को डॉ. त्रिपाठी, बीडीओ सुरेंद्र राणा, नायब तहसीलदार राजेश पटेल, एडीओ पंचायत रामनरेश, लेखपाल उमेश कुमार, सचिव अभय कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण बना नालियों की सफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.