मुंगेर, मार्च 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में शनिवार को गरीब नगर के समीप एक अज्ञात महिला (30) का शव नाले से बरामद किया गया। नाले में महिला औंधे मुंह गिरी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, तथा शिनाख्त करने की काफी कोशिश की। लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पायी। इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नाले में अज्ञात मृतका काले रंग की साड़ी एवं लाल स्वेटर पहनी थी। चर्चा है कि कहीं और हत्या कर शव को यहां नाले में फेंक दिया गया। एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हो पायी है। उसकी तस्वीर सोशल मीडिया सहित थाने को भेज दी गयी है। ताकि किसी जगह गुमशुदगी का मामला हो तो इसकी शिनाख्त की जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। गौरतलब है कि शुक...