हाथरस, फरवरी 2 -- हसायन। कोतवाली हसायन के कोडरा नगला विजन मार्ग पर स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव हसायन के ही गांव अंडोली निवासी व्यक्ति का था। मृतक 11 दिन से अपने घर से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नाला में क्षत विक्षत अवस्था में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव अंडौली के कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। नाला में शव मिलने की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम व कोतवाली से कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने ग्रामीणो के सहयोग से शव को निकालकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान सोनपाल पुत्र बाबूलाल उम्र करीब 55 वर्ष निवासी गांव अंडोली के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अवतार ने बताया कि उसके पिता सोनपाल सिंह पुत्र बाबूलाल बाइस जनवरी...