जौनपुर, जून 15 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरेला ताल से जल निकासी के लिए बने नाले में हत्या कर फेंके के गए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पहुंची सीओ प्रतिमा वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। जिले से आई फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन किया है। रविवार को करीब सुबह 11 बजे मरी माई मंदिर के पास से गुजरे नाले में एक मजदूर शौच के लिए गया तो वहा पर एक 35 वर्षीय युवक का हत्या कर फेंके गए शव को देखा। वापस लौट कर उसने चकमुबारकपुर के लोगों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- चंवर में अज्ञात युवक मिला शव,हत्या की आशंका इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद सीओ प्रतिमा वर्मा, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज मछलीशहर के साथ मौके पर पहुंचे...