फिरोजाबाद, मार्च 3 -- थाना उत्तर के मोहल्ला रेहना के नाले में मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। थाना उत्तर के रहना स्थित बृजेश प्लाजा के सामने नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके प पहुंच गई तथा लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान 20 वर्षीय टीटू पुत्र हरी सिंह के रूप में हुई। बिहारी नगर निवासी पूरन सिंह ने युवक की शिनाख्त करते हुए कहा कि वह उनका भतीजा है तथा एक कांच कारखाने में काम करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.