गंगापार, जनवरी 3 -- करछना अंतर्गत बीसंबरपुर गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित एक नाले से 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान बीसंबरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मोहित लाल पुत्र चिरौंजीलाल के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। मोहित पांच भाइयों में सबसे छोटा भाई था। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक की मौत के पीछे की वजह सामने आ सके। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। औद्योगिक थाना प्रभारी विपिन कुमार पाल ने बताया कि य...