बरेली, मई 15 -- फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ में एक नाले में शुक्रवार दोपहर भ्रूण उतराता मिला। गांव वालों सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भ्रूण को नाले से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।पुलिस ने बताया कि भ्रूण कई दिन पुराना लग रहा था जिसे किसी ने नाले में फेंक दिया था। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि नाले में एक बच्चे का भ्रूण मिला था। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...