गोंडा, अप्रैल 23 -- गोण्डा, संवाददाता। गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह तीन दिनों से लापता एक युवक का शव सेमरा कॉलोनी स्थित नाले में मिला। जिस परिवार को अपने लाड़ले के घर लौटने का इंतजार था, उसे उसकी लाश मिली। पाँच मासूम बच्चों के पिता की इस रहस्यमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। घर में कोहराम मच गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी के अनुसार रानी बाजार निवासी 42 वर्षीय पिंटू बाल्मीकि कुछ दिन पहले किसी काम से घर से निकले थे। शाम होने पर भी जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए। रात भर इंतजार के बाद अगले दिन परिजनों ने हर संभव जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिरकार पत्नी ने दो दिन पहले नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी तलाश में जुट गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।गुरुवार की सुबह सेमरा कॉलोनी के...